रामपुर बघेलान: महूरछ में रास्ता बंद करने का आरोप, Prism Johnson Limited के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश
रामपुर बाघेलान के ग्राम महूरछ में दर्जन भर परिवारों के आवागमन के एकमात्र आम रास्ते को बंद करने की कोशिश का आरोप सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि Prism Johnson Limited के फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा आम निस्तार के लिए अधिग्रहित भूमि पर नियम विरुद्ध बाउंड्री निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस भूमि का कमर्शियल उपयोग नहीं किया जा सकता।