बिश्रामपुर: राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं की स्थानीय डाक बंगला परिसर में बैठक, तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय
विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय स्थित डांक बंगला परिसर में रविवार की शाम तकरीबन चार बजे राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुयी। बैठक की अध्यक्षता राजद नगर अध्यक्ष सिराजूदीन अंसारी व संचालन प्रखंड अध्यक्ष सतेंद्र यादव ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राजद जिला अध्यक्ष संजय पासवान,विधायक प्रतिनिधि कृष्णकांत यादव उर्फ मुन्ना यादव भी शामिल हुये।