आरा: बिरमपुर और खेसरहिया गांव के बीच पोल से टकराने से सब्जी विक्रेता की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Apr 25, 2025 गिद्धा थाना क्षेत्र के खेसरिया और बीरमपुर गांव के बीच एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि मृतक बीरमपुर गांव का निवासी था और कायमनगर बाजार से सब्जी बेचकर वापस लौट रहा था। तभी पोल से बाइक टकरा गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।