रजौली: रजौली में कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का हुआ शुभारंभ
रजौली नगर पंचायत समेत प्रखंड क्षेत्र में वैदिक मंत्रोच्चार व माता रानी के जयकारे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो गई। कलश स्थापना के साथ ही गांव से लेकर शहर तक का इलाका शक्ति की भक्ति में लीन हो गयी। मां की आराधना करने के पूर्व लोगों ने बड़ी संख्या में नदी घाटो से कलश में जल भरे और कलश यात्रा में शामिल हुए।