भुइयांडीह में 26 नवंबर को हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर विरोध कर रहे पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां अब अपने विवादित बयान से पीछे हट गए हैं। रविवार को 5:00 मिली जानकारी के अनुसार झामुमो नेता प्रमोद लाल द्वारा सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद दुलाल भुइयां ने रविवार को सफाई दी कि उन्होंने मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि व्यवस्था पर टिप्पणी की थी।