शुक्रवार 10 बजे लगातार दूसरे दिन भी शेखपुरा जिला घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। कोहरे की स्थिति इतनी गंभीर रही कि लोगों को एक हाथ से दूसरे हाथ तक दिखाई नहीं दे रहा था। घने कोहरे के कारण आम जनजीवन लगभग ठहर सा गया और सड़क पर आवागमन भी प्रभावित हुआ। पिछले 24 घंटे में जिले के अधिकतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।