धनौरा: पूर्व विधायक हरपाल सिंह का भतीजा बना नायब तहसीलदार, गजरौला में हुआ स्वागत
साथलपुर गांव निवासी विजेंद्र सिंह ने यूपीपीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर नायब तहसीलदार का पद प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विजेंद्र सिंह पूर्व विधायक हरपाल सिंह के भतीजे हैं। वह भाजपा नेता विपिन सागर के छोटे भाई भी हैं। उनकी सफलता की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, परिवार और समर्थकों में जश्न का माहौल बन गया।