मधेपुरा: अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजी गई
मधेपुरा पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार महिला की पहचान भान वार्ड नंबर 07 निवासी चंदन कुमार की पत्नी कंचन देवी के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार शाम कार्रवाई करते हुए महिला को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।