जसवंतनगर: तौर में ब्रह्माणी देवी मंदिर से मेला देखकर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, चालक समेत 3 महिलाएं और बच्चा घायल
बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रह्माणी देवी मंदिर से मेला देखकर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्विफ्ट डिजायर कार सोमवार देर रात 11 बजे खारजा झाल पुल के पास खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक और कार सवार 3 महिलाएं और 1 बच्चा घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग विक्रमपुर गांव लौट रहे थे। पुल के पास पहुंचते ही चालक का संतुलन बिगड़ गया।