डिहरी पुलिस कार्यालय में एसपी रौशन कुमार ने सुनी आमजनों की फरियाद, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने डिहरी स्थित पुलिस कार्यालय में आमजनों और फरियादियों से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं और शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं।