भरतपुर: जमीन विवाद में गोली लगने से NSG कमांडो की हुई मौत, भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल में कराया गया पोस्टमार्टम
जमीन विवाद में गंभीर घायल हुए भरतपुर के NSG कमांडो की सोमवार को मौत हो गई। करीब 5 महीने पहले पड़ोसियों ने गांव में कमांडो पर गोलियां बरसाई थीं। 3 गोली उनके पैर में लगी थीं। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से पैर पर भी हमला किया था। घायल कमांडो का दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था।मंगलवार को पोस्टमॉर्टम करवाया गया।