विदिशा नगर: पंचायत मंत्री पहुचे वात्सल्य स्कूल के गणपति महोत्सव में, कहा इस उम्र से शिक्षा के साथ संस्कार मिलना महत्वपूर्ण
मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पहलाद पटेल आज शाम वात्सल्य स्कूल में चल रहे गणेश उत्सव में शामिल हुए जहां उनके सामने बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस उम्र में बच्चों को जो भी शिक्षा और संस्कार दिए जाते हैं वह पूरी उम्र उनके साथ रहते हैं।