हरिद्वार: भूपतवाल पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने यूसीसी और मदरसों को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना
भूपतवाला पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कई मामलों को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। मीडिया से बात करते हुए यूसीसी को असंवैधानिक बताया और कहा कि समान नागरिक संहिता वह कानून है जो पूरे देश के नागरिकों पर लागू हो। उत्तराखंड की कई जनजातियो पर यह कानून लागू नहीं है। मदरसों पर हो रही कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि स्कूलों में सुधार करना चाहिए।