रायगढ़: फिनाइल फैक्ट्री के एक कमरे से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते दो आरोपियों को गिरफ्तार, ₹82 हजार की संपत्ति जब्त
आपको बता दे कि रायगढ़ में पुलिस ने फिनाइल फैक्ट्री के एक कमरे से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कैश और मोबाइल समेत करीब 82 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।