बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पतवन गांव के पास आज बुधवार बाइक सवार युवक रामदास पुत्र हीरालाल उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी शहीदन डेरा थाना मरका को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक का पैर फैक्चर,व सिर मे गंभीर रूप चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को CHC मे भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर द्वारा उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।