सासाराम: सिंगवा गांव से पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Sasaram, Rohtas | Mar 10, 2024 रोहतास पुलिस ने सिंगवा गांव से अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम विजय बैठा बताया जा रहा है। इसके पिता का नाम शिवनारायण बैठा है। गिरफ्तार व्यक्ति से रोहतास पुलिस अधिकारी के द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ करने के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।