आगरा: शास्त्रीपुरम कॉलोनी के लोगों द्वारा जल भराव की समस्या को लेकर धरना एवं भूख हड़ताल की गई
Agra, Agra | Sep 17, 2024 जन सेवा समिति के बैनर तले शास्त्रीपुरम कॉलोनी के लोगों के द्वारा आज धरना दिया गया और भूख हड़ताल की गई, कॉलोनी लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द जल निकासी के लिए नाला बनाया जाए, जिसमें बरसात के समय होने वाली दिक्कतें ना हो, जल भराव के कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और कोई बड़े हादसे की आशंका है।