गारू: लातेहार के सरयू प्रखंड में दहेज प्रथा के खिलाफ शुक्रवार सुबह निकाली गई जागरूकता रैली
Garu, Latehar | Nov 28, 2025 शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे लातेहार के सरयू प्रखंड में दहेज प्रथा के खिलाफ आयोजित की गई जागरूकता रैली। आयोजित रैली का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता फिर्दोष अलम ने किया। रैली के उपरांत श्री आलम ने बताया कि दहेज लेना एवं दहेज देना दोनों ही अपराध है। आयोजित रैली में सरयू प्रखंड के सरयू रोल एवं पतरातू ग्राम के ग्रामीण शामिल हुए।