अलीराजपुर: आलीराजपुर के सोरवा ग्राम में मंत्री नागर सिंह चौहान ने ₹3.58 करोड़ के छात्रावास का लोकार्पण किया
आलीराजपुर जिले के विकास खंड कट्ठीवाड़ा के ग्राम सोरवा में निर्मित आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास का लोकार्पण मंत्री अनु. जाति कल्याण विभाग एवं कैबिनेट मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने रविवार शाम 4:30 बजे किया । 3 करोड़ 58 लाख रुपए की लागत से निर्मित इस छात्रावास में 25 रूम का निर्माण किया गया जिसमें करीब 50 छात्र रह सकेंगे ।