शामली जिले के कैराना में शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के तितरवाड़ा—डुढार मार्ग पर कार सवार कुछ बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया, जिस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और गन्ने के खेत में फरार होने लगे। फायरिंग में हेड कांस्टेबल रिंकू भाटी घायल हुआ।