धार: धार जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 की सभी योजनाओं को मिली स्वीकृति, जिला योजना अधिकारी प्रेमचंद परस्ते ने दी जानकारी
Dhar, Dhar | Mar 23, 2025 धार जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले की समस्त योजनाओं की स्वीकृतियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला योजना अधिकारी प्रेमचंद परस्ते ने बताया कि विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत राशि जारी कर दी गई है।विधायक निधि के तहत जिले की कुल सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए 1750 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।