बांसवाड़ा: बांसवाड़ा में डाकघर और पासपोर्ट सेवा केंद्र को फिर मिली धमकी, कार्यालय को कराया गया खाली
शहर में एक बार फिर धमकी भरे ई-मेल से हड़कंप मच गया। बुघवार दोपहर1बजे पासपोर्ट सेवा केंद्र और डाकघर कार्यालय को धमकी भरा मेल मिलने की सूचना के बाद एहतियातन पूरे परिसर को खाली करा दिया गया।सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौकेपर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करदी गई।कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों को तत्काल बाहर निकालकर कार्यालय को अस्थायी रूप से खालीकराया।