बस्ती: मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने बस्ती शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश, मण्डलायुक्त सभागार में हुई बैठक
Basti, Basti | Mar 20, 2025 मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने बस्ती शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया है। आयुक्त सभागार में आयोजित चकबन्दी तथा शान्ति एवं कानून व्यवस्था की बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होने कहा कि मुख्य बाजार में लोगों को आने-जाने के लिए सुविधाजनक ढंग से रास्ता मिले इसके लिए अतिक्रमण हटवाये तथा पार्किंग व्यवस्था करें।