पूरे प्रयागराज सहित हंडिया क्षेत्र इस समय भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। बृहस्पतिवार सुबह 05 बजे से ही सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहा और दुकानें देर से खुलीं। लोग अलाव और चाय के सहारे ठंड से बचाव कर रहे हैं। बीती रात तापमान अधिकतम 12 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगर पंचायत की ओर से कई प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।