कर्वी: ग्रामीण ने सरकारी नाले पर अवैध जमीन बिक्री व निर्माण का लगाया आरोप, कई बार अधिकारियों से की शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई
चित्रकूट ग्राम पंचायत चुनहा पुरवा मजरा बंधवईन में गाटा संख्या 667 में अवैध प्लाटिंग का मामला सोमवार दोपहर 1 बजे सामने आया है,जिसमे शिकायत कर्ता ने कथित तौर पर प्रधान पति श्याम पटेल व शील सिंह गौर द्वारा अवैध नाले में प्लाटिंग कर जमीन बेचने का आरोप लगाया है,ग्रामीण कुशल सिंह पटेल ने आरोप लगाते हुए बताया कि इसकी शिकायत अधिकारियों से की पर कार्रवाई नहीं हुई है।