अनूपपुर: जल जीवन मिशन की हकीकत: स्कूल में एक साल से पानी की समस्या
अनूपपुर। जल जीवन मिशन की जमीनी स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पयारी नंबर-01 में बीते लगभग एक वर्ष से पेयजल व्यवस्था ठप पड़ी है, जिससे छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,स्थानीय लोगों का आरोप है कि पीएचई विभाग अनूपपुर के जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।