जिलाधिकारी हाथरस के निर्देश पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए NHAI की कार्यवाही संस्था के द्वारा हाईवे के अनावश्यक कटों को बंद करने का कार्य किया जा रहा है। कट बन्द करने में इतनी घटिया जालियों का प्रयोग किया जा रहा है की लगाने के कुछ ही दिन बाद वह टूट कर हाईवे पर गिर गई है और कही झुक गई, जिन्हें हटवाया नहीं गया है जो दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है।