कुलपहाड़: टिकरिया अजनर में चोरों ने तीन घरों से सोना-चांदी व नगदी की चोरी की
थाना क्षेत्र अजनर के ग्राम टीकरिया में अज्ञात चोरों ने एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर कृपाल, मगना एवं तिजवा के घरों में घुसकर सोने-चांदी के आभूषणों सहित नगदी पर हाथ साफ कर ले गए। घटना के समय सभी परिवार अपने-अपने घरों में सो रहे थे, तभी चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।