बागपत: डीएम व एसपी ने पुरा महादेव मंदिर बालैनी में महाशिवरात्रि पर्व पर झंडा पूजन कर जलाभिषेक किया
Baghpat, Bagpat | Jul 23, 2025 मीडिया सैल बागपत द्वारा बुधवार को करीब साढे सात बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि डीएम अस्मिता लाल व एसपी सूरज कुमार राय ने पुरा महादेव मंदिर बालैनी में महाशिवरात्रि पर्व पर झंडा पूजन किया। साथ ही पुरा महादेव मंदिर बालैनी के पुजारियों के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया तथा सभी शिव भक्तों को महारात्रि पर्व की शुभकामनाए दी गई।