मेरठ: कंकरखेड़ा में दिनदहाड़े कबाड़ की दुकान पर लूट, नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी में कैद, वीडियो हुआ वायरल
मेरठ–करनाल मार्ग पर स्थित एक कबाड़ की दुकान पर दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मोटरसाइकिल से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने दुकान पर मौजूद युवक के साथ मारपीट कर मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। पूरी घटना पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।