खंडेला: बावड़ी में बालाजी के चूरमे व लाखनी में माणा बाबा के लगाया गाजर के हलवे व पकोड़े का भोग
Khandela, Sikar | Jan 22, 2024 बावड़ी अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बावड़ी, सौंथलिया,लाखनी, धीरजपुरा,बावड़ी के जमुवाय माता मंदिर में अनेकों धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।लाखनी ग्राम के जोहड़े में स्थित माणा बाबा धाम पर ग्रामीणों के सहयोग से 21मण गाजर के हलवे व पकोड़े बनाकर माणा बाबा एवं बालाजी के भोग लगाकर ग्रामीणों को पोसवाड़ा का प्रसाद वितरण किया गया