कटेया: कटेया थाना क्षेत्र से युवती को भगाने के आरोप में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है।इस मामले में युवती के भाई ने दो महिला सहित तीन लोगों के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बुधवार को दोपहर 12 30 बजे बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच करने में जुटी है।