पिछोर: ग्राम बदनपुर निवासी फरियादी और उसके परिजनों के साथ मारपीट, आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पिछोर में रिपोर्ट दर्ज
पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम बदनपुर निवासी फरियादिया ने आज गुरुवार को शाम 5:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि ग्राम के ही दबंग व्यक्तियों ने हमारी किराना की दुकान से उधारी में सामान मांगा तो सामान देने से मना किया।इसी बात को लेकर उन्होंने मेरे साथ एवं मेरे परिजनों के बुरी तरह से मारपीट कर दी है। फरियादिया ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।