मंदसौर: सभी पटवारी नियम के अनुसार कार्य करें : कलेक्टर दिलीप कुमार यादव
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने पीजी कॉलेज मंदसौर में पटवारी प्रशिक्षण शाला का शुभारंभ किया। पटवारी को प्रशिक्षण 6 माह तक दिया जाएगा। जिसमें चार माह तक ट्रेनिंग, एक माह कंप्यूटर, एक माह पटवारी के साथ फील्ड का अनुभव देंगे। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, संयुक्त कलेक्टर राकेश शर्मा, डॉक्टर जेके जैन एवं पटवारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी को शुभकामनाएं दी।