दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने चैनपुरा पिछड़ावर्ग छात्रावास का किया औचक निरीक्षण, अनियमितताएं पाए जाने पर दिए निर्देश
Damoh, Damoh | Mar 31, 2024 दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर आज शहर के चैनपुरा स्थित पिछड़ा वर्ग छात्रावास पहुंचे। जहां उन्होंने यहां छात्रों से मुलाकात कर उन्हें मिलने वाली सुविधाएं के संबंध मे जानकारी ली। वही अनियमितताएं पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियो को समय सीमा में सुधार करने के निर्देश दिए। वहीं इस दौरान छात्रावास अधीक्षक अनुपस्थित पाए गए। जिन्हे कारण बताओ नोटिस जारी किया है।