जालौर: जालोर में फसल का बीमा नहीं मिलने पर किसानों का विरोध-प्रदर्शन
Jalor, Jalor | Aug 27, 2024 जालोर में 2023 में बिपारजाय तूफान में हुई अतिवृष्टि से खरीफ की फसलों में हुए नुकसान का मुआवजा सहित 4 सूत्री मांगों को लेकर किसानों ने जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम शंकरलाल मीणा को ज्ञापन सौंपा।जल्द मुआवजा व फसल बीमा दिलाने की मांग की है।