जालौर: जालौर के सफ़ाडा गांव में सामाजिक समरसता के तहत सामूहिक समंदर हिलोरने की रस्म निभाई गई
Jalor, Jalor | Aug 27, 2024 जालौर जिले में कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। इसी के तहत जिले के सफाड़ा गांव में सामाजिक समरसता के तहत देवासी समाज की ओर से सामूहिक समंदर हिलोरने की रस्म निभाई गई। इससे पहले महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में तालाब की चारों ओर परिक्रमा लगाते हुए गीत गाए। इस दौरान करीब 100 महिलाओं ने इस परंपरा का निर्वहन किया।