मांडर प्रखंड के ब्राम्बे स्थित आईएचएम (IHM) परिसर में बुधवार शाम 6 बजे इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोजेदारों ने एक साथ इफ्तार कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समाजसेवी और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर रोजा खोला और देश-प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की तथा आपसी...