मैरवा: धरनी छापर चेक पोस्ट के पास से एक पेटी शराब के साथ एक शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mairwa, Siwan | Mar 9, 2024 मैरवा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के धरनी छापर चेक पोस्ट के पास से एक पेटी 8पीएम अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शराब तस्कर उत्तर प्रदेश से शराब लेकर बिहार में आ रहा था तभी पुलिस को गुप्त सूचना लगी और पुलिस ने उसे शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।