थाना गुरसराय क्षेत्र अंतर्गत खैर इंटर कॉलेज में आयोजित क्राफ्ट मेले के दौरान मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया, महिला कांस्टेबल आकांक्षा एवं महिला आरक्षी प्रतिमा पटेल उपस्थित रहीं। मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत टीम द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।