कोलगवां के टिकुलिया टोला में पुरानी रंजिश के चलते दबंग दिनेश गुप्ता ने मोहल्ले के बेटू सिंह को लाठी डंडे से मारपीट कर दी, जिससे बेटू लहुलुहान हो गया । शनिवार की शाम 5 बजे परिजन घायल बेटू को फौरन जिला अस्पताल ले आए, जहां प्राथमिक दवा इलाज के बाद डॉक्टर घायल बेटू को भर्ती कर इलाज कर रहे हैं । जिला अस्पताल चौकी पुलिस घायल से पूछताछ कर रही है ।