मिर्ज़ापुर: पुलिस लाइन परिसर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन
पुलिस लाइन परिसर को सतरंगी विद्युत झालरों से जगमग सजाया गया था। पुलिस मंच पर भजन गायक कलाकारों ने पूरे वातावरण को श्री कृष्ण मय बना दिया। पुलिस लाइन परिसर स्थित मंदिर को आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया था। मेले में बच्चों के खिलौने गुब्बारे तरह-तरह के गेम की दुकानें सजी रही। श्री कृष्णा और राधिका के रस पर आधारित झांकी आकर्षण का केंद्र रहा।