सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोनबनी पंचायत भवन के समीप मोड़ पर एक टाटा मैजिक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 30 से 35 आदिवासी कलाकार मैजिक टेम्पो में सवार होकर हेरमा पंचायत के सोनापोसी गा