गोहाना: जींद रोड स्थित सड़क हादसे में घायल हुए रेलवे के जवान ने अज्ञात दो युवकों पर आरोप लगाया 3 लाख व मोबाइल लेकर भाग गए हैं।
जींद रोड स्थित नालंदा स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से रेलवे कर्मी घायल हो गया। उनकी मदद को दो युवक आए। युवक उसके तीन लाख रुपये और मोबाइल चुरा ले गए। पीड़ित की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।राम नगर के सोमबीर ने पुलिस को बताया कि वह फिरोजपुर पंजाब में रेलवे की नौकरी करते हैं कुछ दिन पहले घर आए थे बाइक से जींद जा रहा था।