गोहाना: बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में पोलियो अभियान का किया गया शुभारंभ, घर-घर जाकर पिलाई जाएगी पोलियो की दो बूंद
बरोदा रोड स्थित नागरिक अस्पताल में रविवार को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश छिल्लर की अध्यक्षता में खंड विस्तार शिक्षक राजेश भारद्वाज ने पोलियो बूथ में बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद पिलाकर उद्घाटन किया इसके बाद उन्होंने गोहाना के बस अड्डे रेलवे स्टेशन में आने सार्वजनिक स्थानों पर जाकर पोलियो अभियान का निरीक्षण किया। डॉ संजय चिकारा ने शुरुआत करवाई।