इंदौर: शहर के कई सिग्नलों की टाइमिंग गड़बड़, वाहन चालकों को दो से तीन बार में निकलने में परेशानी, चौराहों पर वाहनों की कतारें
Indore, Indore | Nov 21, 2024 इंदौर शहर में कई जगह ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग में गड़बड़ी है। जिसके चलते पिछले कई महीनों से शहर के प्रमुख चौराहों पर आए दिन बार- बार जाम की स्थिति पैदा हो रही है। जिसका सबसे बड़ा कारण कहीं टाइमिंग बहुत कम है। जिससे वाहन चालक एक बार में चौराहा पार नहीं कर पा रहें है। हालत यह है कि दो से तीन बार में बड़ी मुश्किल से गाड़ियां इन चौराहों से निकल पा रही है।