तिलहर: मीरानपुर कटरा विधानसभा क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश हुआ घायल,गौरक्षक इलाज के लिए पहुंचे।
मीरानपुर कटरा विधानसभा क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित गांव रजपुरा के निकट किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से जहां एक गोवंश की मौके पर मौत हो गई तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।घटना की सूचना मिलते ही राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा ने अपने कार्यकर्ताओं की टीम को मौके पर भेज दिया है।