तिलहर: राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने भाजपा नगर अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर उनकी मृत्यु पर जताया शोक।
रविवार शाम को राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार अपने दलबल के साथ नगर पहुंचे और सर्वप्रथम उन्होंने भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव राठौर आवास पर पहुंचकर उनकी आसमय मृत्यु पर शोक जताते हुए परिजनों को सांत्वना दी। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार ने सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता के आवास पर पहुंचकर उनका हाल-चाल भी जाना।