बेगूसराय: चेरियाबरियारपुर पुलिस ने बसही से 15.4 लीटर विदेशी शराब के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
चेरियाबरियारपुर थाना की पुलिस ने बसही से 15.4 लीटर विदेशी शराब के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 4:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाया है. एसपी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी है.