फूलपुर: पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, तीन घंटे चला 'शोले' जैसा हाईवोल्टेज ड्रामा
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत हथिनोरा में आज शनिवार को दोपहर 1 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव निवासी कमलेश यादव (44) जल जीवन मिशन योजना के तहत बन रही पानी की टंकी पर चढ़ गए। बताया जा रहा है कि कमलेश को टंकी निर्माण के दौरान सामग्री की सुरक्षा के लिए रखा गया था। काम पूरा होने के बाद उन्हें हटाए जाने की आशंका हो गई थी।